ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 2 को गंभीर चोटें
जबलपुर
जबलपुर- कटंगी रोड पर एक बारहा चक्का ट्रक और कार के बीच ऐसी टक्कर हुई कि उसे जिसने भी देखा उनके रोंगटे खड़े हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि कटंगी रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप जबलपुर की ओर से आ रही कार और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक इतना नशे में धुत था कि वह कार को तकरीबन 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
कार पेट्रोल पंप की रैंप से नीचे खेत में उतर गई और पत्थर चीप से लदा ट्रक उसके ऊपर जा चढ़ा। इस दुर्घटना में कार ड्राइवर आर.के साहू स्टेरिंग में फस गए। वही कार में सवार अन्य 2 लोग मनोज एवं संजय को भी गंभीर चोटें आई ।भारी भरकम चीप से लोड ट्रक को हटाने के लिए चार जेसीबी मशीनें बुलानी पडी। करीब 2 घंटे चले गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बड़ी मुश्किल से कार के स्टेरिंग में फंसे आरके साहू को सकुशल बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। ट्रक इंदौर पासिंग का बताया जा रहा है।घटना का पुरा वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ।

पाठको की राय